मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 30, 2023 5:42 अपराह्न | HIMACHAL PRADESH NEWS

printer

केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को 33% आरक्षण देकर कीर्तिमान स्थापित किया है–पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल

केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को 33% आरक्षण देकर कीर्तिमान स्थापित किया है यह अपने आप में देशभर की महिलाओं को गौरान्वित करने वाली बात है यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शनिवार को अपने निवास स्थान समीरपुर में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं को ठगने का काम कांग्रेस सरकार ने किया लेकिन आरक्षण को धरातल पर उतारने का काम देश के प्रधानमंत्री और उनकी सरकार ने करके दिखाया है। नवनिर्वाचित महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान महिला कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री निवास पहुंची थी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद उन्होंने पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट करके आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान उपस्थित तमाम महिलाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को शाल टोपी पहनाकर सम्मानित किया। यहां पहुंची तमाम महिला कार्यकर्ताओं को पूर्व मुख्यमंत्री ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिसे जो जिम्मेदारी मिली है ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाए पद के पीछे ना पड़कर अपने काम को सर्वोपरि रखें। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को राजनीति में 33% का आरक्षण दिया है इससे पहले प्रदेश में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी और वह खुद प्रदेश के मुखिया थे तो उन्होंने पंचायती राज लोकतंत्र की प्रणाली में महिलाओं को 50% का आरक्षण दिया था। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग का ख्याल रख रही है हर वर्ग के लिए काम कर रही है कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को आरक्षण देने के नाम पर केवल उन्हें ठगने का काम किया वर्षों तक सत्ता में रहे लेकिन आरक्षण को धरातल पर नहीं उतरा सौभाग्य की बात है लोकसभा और राज्यसभा से महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद बीती रात को देश की राष्ट्रपति ने भी इस बिल पर मोहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का हर कार्य में अहम रोल रहा है आगे भी रहेगा इसलिए आने वाले लोकसभा चुनाव में नारी शक्ति एक बार फिर से कमाल करेगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला