फ़रवरी 18, 2026 9:00 अपराह्न

printer

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली में ब्राजील के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री एलेक्जेंडर पाडिल्हा से भेंट की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली में ब्राजील के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री एलेक्जेंडर पाडिल्हा से भेंट की। दोनों नेताओं ने सभी के लिए सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवा पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने स्वास्थ्य और औषधि क्षेत्र में दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ सहयोग की आवश्यकता पर भी जोर दिया। श्री नड्डा ने कहा कि वे ब्राजील के साथ निरंतर सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं और आगामी ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के लिए श्री पाडिल्हा का भारत में स्वागत करते हैं।