दिसम्बर 13, 2025 8:56 अपराह्न

printer

 केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने इंडिया गेट परिसर में नौ दिवसीय दिव्या कला मेले का उद्घाटन किया

 केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने इंडिया गेट परिसर में नौ दिवसीय दिव्या कला मेले का आज उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता भी उपस्थित रहीं। उन्‍होंने स्थल का दौरा किया और प्रदर्शकों से बातचीत की। एक रिपोर्ट-

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि तमाम कठिनाइयों के बावजूद भी दिव्‍यांजन पूरे साहस और निष्‍ठा से समाज में आगे बढ़ रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि इनकी मदद करना सभी नागरिकों का कर्तव्य है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों को ब्रेल किट, विशेष स्मार्टफोन और अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने दिल्ली के कई राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को भी सम्मानित किया। मुख्‍यमंत्री ने आशा व्‍यक्‍त की कि राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित हो रहा यह दिव्या कला मेला पिछले सभी संस्‍करणों से अधिक सफल होगा।

  यह आयोजन दिव्यांगजनों को अपनी प्रतिभा दिखाने और अपने द्वारा निर्मित उत्पादों को बेचने का अवसर प्रदान कर रहा है। दिव्या कला मेले में प्रवेश नि:शुल्‍क है और यह 21 दिसंबर तक आगंतुकों के लिए खुला रहेगा। प्रादेशिक समाचार के लिए आदर्श।