जनवरी 27, 2026 7:51 अपराह्न

printer

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारत रंग महोत्सव के 25वां संस्करण का शुभारंभ किया

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजधानी मे आज राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय – एन.एस.डी  द्वारा आयोजित भारत रंग महोत्सव के 25वां संस्करण का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा आयोजित इस महोत्सव का विषय इस वर्ष संवाद, संस्कृतियों का है।

महोत्सव के दौरान कुल 277 भारतीय प्रस्तुतियां जिनमें 136 चयनित नाटक और आमंत्रित प्रस्तुतियां शामिल हैं तथा 12 अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तुतियां दिखाई जाएंगी। ये प्रस्तुतियां 228 भारतीय और विदेशी भाषाओं एवं बोलियों में होंगी, जो भाषाई विविधता के मामले में भारत रंग महोत्सव को दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन बनाती हैं।

यह संस्करण मैथिली, भोजपुरी, तुलु, उर्दू, संस्कृत, ताई खामती, निशि जैसी भाषाओं के साथ-साथ लगभग सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं और कई जनजातीय व लुप्तप्राय भाषाओं में प्रदर्शन के साथ अपने भाषाई और सांस्कृतिक पहुंच का विस्तार करता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला