मार्च 30, 2024 2:27 अपराह्न

printer

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं से राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रही हैं

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं से राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रही हैं। वे कल चतरा के ईटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के विकास के लिए पिछले 10 वर्षों से लगातार काम करती आ रही है। उन्होंने कहा कि आज भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो लक्ष्य रखा है, उसमें देशवासियों का पूरा सहयोग मिल रहा है।