अप्रैल 15, 2024 8:25 अपराह्न

printer

केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री और कोडरमा लोकसभा की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि भाजपा का संकल्प पत्र वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने वाला है

केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री और कोडरमा लोकसभा की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि भाजपा का संकल्प पत्र वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने वाला है। उन्होंने आज अपने चाराडीह स्थित आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि भाजपा घोषणा पत्र नहीं, बल्कि अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए संकल्प पत्र जारी करती है। उन्होंने कहा कि इस बार भी संकल्प पत्र के जरिए भाजपा ने विभिन्न सेक्टर में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने का संकल्प दोहराया है।