केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज कनाडा के 24 प्रमुख विश्वविद्यालयों के शिक्षाविदों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री प्रधान ने भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों के साथ अकादमिक और अनुसंधान सहयोग बढ़ाने तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भारत-कनाडा सहयोग को और मजबूत करने में उनकी गहरी रुचि की सराहना की।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कनाडा के विश्वविद्यालयों का भारत में अंतरराष्ट्रीय परिसर स्थापित करने और अकादमिक, अनुसंधान तथा नवाचार क्षमताओं को मजबूत करने को भी सराहा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इससे प्रतिभा के विकास को बढ़ावा मिलेगा, भविष्य के लिए तैयार कार्यबल का निर्माण होगा और दीर्घकालिक शैक्षिक एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए अभिनव मॉडल तैयार होंगे।