जनवरी 5, 2025 8:59 अपराह्न

printer

केंद्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री  अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि भारत में उपभोक्ता संरक्षण, सदियों से शासन का अभिन्न अंग रहा है

केंद्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री  अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि भारत में उपभोक्ता संरक्षण, सदियों से शासन का अभिन्न अंग रहा है। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 पर तीन दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण का उल्लेख हमारे वेदों में भी मिलता है। श्री मेघवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने उपभोक्ता सशक्तीकरण पर जोर देते हुए देश की व्यावसायिक प्रथाओं और आवश्यकताओं के अनुरूप 2019 में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम में संशोधन किया।उन्होंने आगे कहा कि सरकार नियमों को सरल बना रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उपभोक्ता शिकायतों का समयबद्ध तरीके से और न्यूनतम लागत पर समाधान किया जा सके।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला