मार्च 30, 2024 2:26 अपराह्न

printer

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने झारखंड समेत देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में नए सत्र के लिए नामांकन प्रकिया का शिड्यूल जारी किया

केंद्रीय विद्यालय संगठन, केवीएस ने झारखंड समेत देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में नए सत्र के लिए नामांकन प्रकिया का शिड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत कक्षा एक-एक के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से शुरू होगा, जबकि 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए पंजीकरण 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद होगा। केवीएस ने देश के 1 हजार 254 विद्यालयों में दाखिले को लेकर लेकर प्रवेश पोर्टल भी लांच किया है।