अक्टूबर 6, 2025 8:23 अपराह्न

printer

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमरीकी प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में हडसन इंस्टीट्यूट के वाल्टर रसेल मीड के नेतृत्व में एक अमरीकी प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की। वित्त मंत्रालय ने कहा कि बातचीत में भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और भारत-अमरीका साझेदारी के अंतर्गत महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा हुई। मंत्रालय ने बताया कि बैठक में भारत और अमरीका के बीच रणनीतिक और आर्थिक मोर्चों के बढ़ते सहयोग पर प्रकाश डाला गया।