जनवरी 31, 2025 7:14 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण

संसद का बजट सत्र आज सुबह शुरू होगा। सबसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन लोकसभा और राज्यसभा दोनों के संक्षिप्त सत्र के दौरान आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि आर्थिक सर्वेक्षण की प्रस्तुति संसद में बजट सत्र की आधिकारिक शुरुआत का प्रतीक है।