अक्टूबर 23, 2025 7:20 अपराह्न

printer

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। बैठक के दौरान, उपराष्ट्रपति को वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्रालयों की प्रमुख पहलों और चल रहे कार्यक्रमों से अवगत कराया गया। उपराष्ट्रपति ने वैश्विक नवाचार सूचकांक में भारत के 2015 के 81वें स्थान से इस वर्ष 38वें स्थान पर पहुंचने की सराहना की। उन्होंने नैतिक जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान के महत्व पर भी ज़ोर दिया और युवाओं को वैज्ञानिक करियर अपनाने के लिए प्रेरित किया। उपराष्ट्रपति ने मौसम पूर्वानुमान में तेज़ी से हो रहे सुधारों और देश की नीली अर्थव्यवस्था की अपार संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।