केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को लखनऊ में एसीपी इंडिया चैप्टर के 9 वें वार्षिक सम्मेलन में मेंटर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि भारत आज स्वास्थ्य, विज्ञान और अनुसंधान समेत अन्य क्षेत्रों में नेतृत्व करने में सक्षम है और दुनिया भी इस बात को स्वीकार कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न रोगों से संबंधित अनुसंधानों में अग्रणी है क्योंकि भारत में बीमारियों की रोकथाम के लिए कई तरह के उपाय किए गए हैं, जिसका अनुसरण अन्य देश भी कर रहे हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फार्मा, अंतरिक्ष समेत अन्य क्षेत्रों में निजी निवेश को प्रोत्साहित किया गया है। उन्होंने निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों के साथ-साथ उन्नत चिकित्सा विज्ञान में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के बीच सहयोग के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवा पीढ़ी से राष्ट्र निर्माण में योगदान करने की अपील की।
Site Admin | अगस्त 16, 2024 8:33 अपराह्न
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मेंटर ऑफ द ईयर पुरस्कार से किया गया सम्मानित
