दिसम्बर 25, 2024 8:20 अपराह्न

printer

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के मुख्‍यालय में बल के संचालन और प्रशासनिक कुशलता की व्‍यापक समीक्षा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्‍ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के मुख्‍यालय में बल के संचालन और प्रशासनिक कुशलता की व्‍यापक रूप से समीक्षा की। श्री शाह ने कहा कि देश में शांति और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में बल महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

    बैठक के बाद श्री शाह ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में लिखा कि वामपंथी उग्रवाद हो या आपदा में राहत कार्य हो या देश की अंदरूनी या बाहरी सुरक्षा हो, बल हमेशा आगे रहा है। उन्‍होंने आश्‍वासन दिया कि नरेंद्र मोदी सरकार कल्‍याणकारी योजनाओं के माध्‍यम से बल के जवानों और उनके परिजनों का जीवन सुगम बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है।

    बैठक के दौरान बल के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह ने गृह मंत्री को बल के शहीद जवानों के परिजनों के लिए लागू की जा रही विभिन्‍न कल्‍याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। उन्‍होंने बल में अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियों की भी जानकारी दी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला