केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने कहा है कि केंद्रीय बजट 2026-27 राष्ट्र के विकास के लिए दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ तैयार किया गया है। केरल के कोल्लम में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि बजट का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करना है। श्री गोपी ने कहा कि बजट में यह स्पष्ट किया गया है कि व्यापक विकास के लिए किन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
News On AIR | फ़रवरी 11, 2026 8:30 अपराह्न
केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने कहा, दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ तैयार किया गया है केंद्रीय बजट 2026-27