फ़रवरी 5, 2026 2:21 अपराह्न

printer

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल दुबई में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में भाग लेंगी

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य राज्‍य मंत्री अनुप्रिया पटेल आज दुबई में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में भाग लेंगी। आज वह ‘नीति से व्यवहार तक: एकीकृत चिकित्सा के भविष्य में निवेश’ विषय पर व्‍याख्‍यान देंगी।

सम्‍मेलन से पहले प्रसार भारती के साथ एक साक्षात्‍कार में श्रीमती पटेल ने कहा कि यह भारत की एकीकृत स्‍वास्‍थ्‍य प्रणाली को दर्शाने का एक महत्‍वपूर्ण अवसर है। उन्‍होंने कहा कि विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के अनुसार 88% सदस्‍य देशों में सांस्‍कृतिक रूप से स्‍वीकृत पारंपरिक औषधि प्रणाली का प्रयोग हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पारंपरिक चिकित्सा के लिए वैज्ञानिक प्रमाण स्थापित करने हेतु व्यापक शोध कार्य जारी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और आयुष मंत्रालय संयुक्त रूप से एकीकृत स्वास्थ्य सेवा को व्यापक रूप से अपनाने के लिए नैदानिक परीक्षण कर रहे हैं। विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में विश्व नेता, वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ शासन के भविष्य पर चर्चा कर रहे हैं।

तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन आज समाप्त होगा। इसमें भविष्य की सरकारों को आकार देने और नवाचार, प्रौद्योगिकी और सतत विकास में वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने पर चर्चा हो रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला