जुलाई 17, 2025 7:34 अपराह्न

printer

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में खेलो भारत सम्मेलन का उद्घाटन किया

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में खेलो भारत सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्‍होंने खेलों को एक जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जनता, खेल महासंघों, राज्य सरकारों और केंद्र सरकार सहित सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों से भारत इसे प्राप्त कर सकता है।

    श्री मांडविया ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय खेल संचालन विधेयक का मसौदा न केवल यहां के हितधारकों, बल्कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से भी राय लेकर तैयार किया गया है। यह विधेयक संसद के आगामी मॉनसून सत्र में पेश किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला