मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 11, 2024 7:49 अपराह्न | my bharat

printer

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आज विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के युवा मामलों के विभागों के मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की

 

 

    केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आज विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के युवा मामलों के विभागों के मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस अवसर पर डॉक्‍टर मांडविया ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं को शामिल करने के लिए एमवाई भारत प्लेटफॉर्म के महत्‍व पर जोर दिया। उन्होंने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा कि वे इसे सफल बनाने के लिए केंद्र के साथ मिलकर काम करें। श्री मांडविया ने ‘माई भारत आउटरीच प्रोग्राम’ का उल्‍लेख करते हुए कहा कि इसका उद्देश्‍य राष्‍ट्र निर्माण में युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना है।

    उन्‍होंने कहा कि माई भारत आउटरीच प्रोगाम की एक अन्य पहल-स्वच्छ भारत : नया संकल्प है। इसका उद्देश्य युवाओं को देश भर के विभिन्न स्थानों से एकल-उपयोग प्लास्टिक इकट्ठा करने की गतिविधियों में शामिल करना है। इस मौके पर युवा मामले और खेल राज्यमंत्री, रक्षा खडसे भी उपस्थित थीं।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला