केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री मनसुख मांडविया इस महीने की 29 से 31 तारीख तक देश में फिट इंडिया के अखिल भारतीय खेल अभियान का नेतृत्व करेंगे। दिग्गज हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के सम्मान में यह अभियान राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुरू होगा।
युवा कार्य और खेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी खेल और फिटनेस अभियान एक घंटा, खेल के मैदान में विषय के अन्तर्गत मनाया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि प्रतिष्ठित एथलीट और जनप्रतिनिधि भी राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह में भाग लेंगे और देश के सभी कोनों में खेल गतिविधियों में शामिल होंगे।