केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज गिरिडीह में राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन ठेकेदारी की भेंट चढ़ गया है जिसकी वजह से अब भी लोगों को नल का पानी नहीं मिल पा रहा है। मंत्री ने नक्सलवाद को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि राज्य में नक्सली बेलगाम हो गए हैं। उन्होंने चाईबासा में शहीद जवान सुनील धान को श्रद्धांजलि अर्पित की और बाबा साहब अंबेडकर को लेकर भाजपा की नीतियों का उल्लेख किया। मौके पर मंत्री ने कार्यकर्ताओं से केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़मीन पर उतारने का आह््वान किया।
Site Admin | अप्रैल 13, 2025 8:09 अपराह्न
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गिरिडीह में राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए
