जून 22, 2024 10:05 अपराह्न

printer

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने यूजी नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में कहा कि शिक्षा मंत्रालय इसे गंभीरता से देख रहा है

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने यूजी नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में कहा कि शिक्षा मंत्रालय इसे गंभीरता से देख रहा है और जहां भी इसके तार जुड़े हुए हैं और जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनपर कार्रवाई होगी। अपने संसदीय क्षेत्र कोडरमा प्रवास के दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार में एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य हो रहा है। जेपीएससी के एग्जाम पर भी उन्होंने राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि राज्य सरकार परीक्षा तो लेती है लेकिन परिणाम घोषित होने से पहले ही प्रश्न पत्र लीक होने या गड़बड़ी का मामला उजागर हो जाता है।