जुलाई 8, 2025 7:40 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नॉर्वे में नॉर्दर्न लाइट्स CO2 टर्मिनल का दौरा किया

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा क्षमताओं को उन्नत करने और उनका विस्तार करने में अपनी कुशलता बढ़ाने के लिए नॉर्वे में विभिन्न परियोजनाओं को तलाश रहा है। उन्होंने नॉर्वे के बर्गन में स्थित नॉर्दर्न लाइट्स CO2 टर्मिनल का दौरा किया। श्री पुरी ने जल कार्बन अन्वेषण के संपूर्ण विस्तार से संबंधित प्रौद्योगिकिय़ों विशेषकर नॉर्वे के ऊर्जा पेशेवरों द्वारा गहरे समुद्र के अन्वेषण पर चर्चा की।

    एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत में गहरे समुद्र के प्रौद्योगिकी तंत्र को विकसित करने का प्रयास कर रही है।

    श्री पुरी ने कहा कि गहरे समुद्र के अन्वेषण, भूकंपीय तेल सर्वेक्षण, और कार्बन भंडारण प्रौद्योगिकी में नॉर्वे की दक्षता भारत के महत्वकांक्षी ऊर्जा परिवर्तन एजेंडे के अनुरूप है।