मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 28, 2024 6:56 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में संचालित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निरीक्षण किया

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के अमलीडीह गांव स्थित ग्रामीण औद्योगिक पार्क में संचालित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लास्टिक कचरे की रिसाइक्लिंग कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महिला समूहों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री पाटिल ने कहा कि महिला समूह ने प्लास्टिक कचरा को रिसाइक्लिंग करने का जो बीड़ा उठाया है, यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कारगर साबित होगा।
 

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री श्री पाटिल और मुख्यमंत्री श्री साय राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में आयोजित ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने परकुलेशन टैंक साईट, स्वच्छता लक्षित इकाई और जिला प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण करने के साथ ही पौधारोपण भी किया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने बत्तीस करोड़ रूपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला