मार्च 26, 2025 8:19 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने “रिपल्स ऑफ चेंज: जेंडर-ट्रांसफॉर्मेटिव रूरल वाश प्रोग्राम्स इन इंडिया” नामक पुस्तक का विमोचन किया

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने आज नई दिल्ली में “रिपल्स ऑफ चेंज: जेंडर-ट्रांसफॉर्मेटिव रूरल वाश प्रोग्राम्स इन इंडिया” नामक पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में ग्रामीण वाश पर दस कहानियां हैं, जो सामुदायिक नेतृत्व, महिला सशक्तीकरण और स्थानीय नवाचार पर जानकारी देती हैं।

श्री सीआर पाटिल ने कहा है कि स्वच्छ भारत और जल जीवन मिशन केवल बुनियादी ढांचे के बारे में नहीं  बल्कि सम्मान, सशक्तिकरण और परिवर्तन के बारे में हैं। कार्यक्रम में श्री पाटिल ने जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग के उन्नत वेबसाइट पोर्टल का भी शुभारंभ किया।