दिसम्बर 6, 2024 11:50 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा- आने वाले वर्षों में पूर्वोत्‍तर भारत दक्षिण-पूर्व एशिया के विकास का केंद्र बनने की संभावना रखता है

पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि आने वाले वर्षों में पूर्वोत्‍तर भारत दक्षिण-पूर्व एशिया के विकास का केंद्र बनने की संभावना रखता है। नई दिल्‍ली में आज पूर्वोत्तर का सशक्तिकरण – आत्मनिर्भर भारत की ओर परिवर्तनकारी दशक विषय पर एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि पूर्वोत्‍तर भारत सरकार की एक्‍ट-ईस्‍ट नीति में मुख्‍य स्‍थान रखता है। इस नीति की वजह से इस क्षेत्र का काफी विकास हुआ है। श्री सोनोवाल ने कहा कि  विकसित भारत 2047 के संकल्‍प को साकार करने और आत्‍मनिर्भर भारत बनाने में पूर्वोत्‍तर भारत की एक मुख्‍य भूमिका होगी।