मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 11, 2024 8:49 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने पर जोर दिया

हरियाणा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज करनाल और कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि संविधान में संशोधन करके सभी विधानसभा और लोकसभा चुनाव 5 साल में एक बार एक साथ करवाने के लिए जनजागृति पैदा की जानी चाहिए। इस बीच, एक अन्य कार्यक्रम में गीता जयंती पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि कुरुक्षेत्र स्थित थीम पार्क अब केशव पार्क के नाम से जाना जाएगा। इसका उद्देश्य कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को और अधिक संरक्षित  करना और बढ़ावा देना है।