सितम्बर 28, 2024 7:26 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलामू में आयोजित परिवर्तन रैली के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलामू में आयोजित परिवर्तन रैली के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है। इस राज्य में कई मंत्रियों के घर से रूपयों के बंडल बरामद हो रहे हैं। इस सरकार में जनता के हितों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा जब इस राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी तो पेंशन की राशि दो हजार रूपये कर दी जाएगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने देवघर में आयोजित परिवर्तन रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम साबित हुई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला