फ़रवरी 15, 2026 9:11 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर राष्ट्रहित की अनदेखी करने का आरोप लगाया

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर राष्ट्रहित की अनदेखी करने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री चौहान ने कहा कि देश इस समय आर्थिक विकास के महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस और राहुल गांधी झूठ और भ्रम फैलाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता ये सब कुछ देख रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला