केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राष्ट्रीय राजधानी के सुन्दर नर्सरी में आयोजित सरस आजीविका फ़ूड फेस्टिवल 2025 का उदघाटन किया। सरस आजीविका फ़ूड फेस्टिवल में देशभर के 25 राज्यों से स्वयं सहायता समूहों की लगभग तीन सौ लखपति दीदियां इस मेले में भाग ले रही हैं। मेले में खाने के कुल 62 स्टॉल लगाए गए हैं, जिसमें से 50 में ताजा भोजन परोसा जा रहा और 12 स्टॉलों में प्राकृतिक खाद्य उत्पादन उपलब्ध हैं। मेले में हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, असम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और गुजरात भाग ले रहे हैं। मेले में दिल्ली और आस-पास के शहरों से आए लोग पांच सौ से ज्यादा व्यंजनों का लुत्फ ले सकेंगे। मेला आम जनता के लिए इस महीने की 9 तारीख तक सुबह साढ़े ग्यारह बजे से रात साढ़े नौ बजे तक खुला रहेगा।
Site Admin | दिसम्बर 1, 2025 9:21 अपराह्न
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय राजधानी के सुन्दर नर्सरी में आयोजित सरस आजीविका फ़ूड फेस्टिवल 2025 का उदघाटन किया