अगस्त 2, 2025 10:04 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा, मछली उत्पादन में भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है

केन्‍द्रीय मत्स्यपालन और पशुपालन मंत्री राजीव रंजन सिंह ने आज कोलकाता में एक कार्यक्रम में कहा कि भारत मछली उत्‍पादन में विश्‍व में दूसरे स्‍थान पर है। उन्‍होंने पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और छत्‍तीसगढ़ के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक की अध्‍यक्षता की।

 

इस बैठक में मछली उत्‍पादन बढ़ाने और इस क्षेत्र की बाधाओं को दूर करने सहित विभिन्‍न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री मत्‍स्‍य संपदा योजना किसान क्रेडिट कार्ड और अन्‍य विभिन्‍न योजनाओं पर भी चर्चा की गई।