नवम्बर 26, 2024 9:18 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा- सरकार 2030 तक देश में पशुओं को खुरपका और मुंहपका रोग से मुक्त करने की दिशा में कर रही काम

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा है कि सरकार 2030 तक देश में पशुओं को खुरपका और मुंहपका रोग से मुक्त करने की दिशा में काम कर रही है। आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह में उन्‍होंने कहा कि भारत दुनिया में दूध का सबसे बड़ा उत्पादक है।

 

देश के विकास में दूध और डेयरी उद्योग के महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए प्रति वर्ष 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत में “श्वेत क्रांति के जनक” के रूप में जाने जाने वाले डॉ. वर्गीस कुरियन की जयंती भी है, जिन्होंने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।