मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 28, 2024 1:50 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ने नई दिल्ली में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण अभियान का नेतृत्व किया

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन ने कहा है कि पौधरोपण से जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद मिलेगी। श्री रंजन ने आज नई दिल्ली में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण अभियान का नेतृत्व किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार, भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को बेहतर बनाने के प्रति वचनबद्ध है। 

 

एक पेड़ मां के नाम अभियान का जिक्र करते हुए श्री रंजन ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान उन्‍होंने बच्‍चों से कहा कि वे व्‍यापक पौधरोपण अभियान के बारे में जागरूकता फैलाएं। श्री रंजन और मत्‍स्‍य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्‍य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने भी इस अभियान के तहत पौधा लगाया।