केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने आज जम्मू-कश्मीर का दो दिवसीय दौरा समाप्त किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की तीन परियोजनाओं – जिनमें 1000 मेगावाट की पाकल दुल, 624 मेगावाट की किरू और 540 मेगावाट की क्वार परियोजना का निरीक्षण किया। विद्युत मंत्रालय के अनुसार, समीक्षा के दौरान श्री लाल ने पाकल दुल और किरू परियोजनाओं को दिसंबर 2026 तक और क्वार परियोजना को मार्च 2028 तक चालू करने के निर्देश दिए। इससे पहले श्री लाल ने सलाल, सावलकोट और रैटल परियोजनाओं की समीक्षा की थी। विद्युत मंत्री ने विभिन्न कार्य स्थलों पर स्थानीय निवासियों और श्रमिकों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी।
Site Admin | जनवरी 5, 2026 8:46 अपराह्न
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने जम्मू-कश्मीर में पाकल दुल, किरू और क्वार बिजली परियोजनाओं का निरीक्षण किया