युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में बजाज पुणे ग्रैंड टूर 2026 साइकिलिंग प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण किया। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा कि साइक्लिंग फिटनेस के सबसे बेहतरीन और सुलभ माध्यमों में से एक के रूप में उभरी है और यह फिट इंडिया मूवमेंट का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है।
संडे ऑन साइकिल पहल की उपलब्धि पर खेल मंत्री ने कहा कि पिछले रविवार को यह कार्यक्रम देश भर में लगभग 8 हजार 300 स्थानों पर आयोजित किया गया था। इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी. उषा भी उपस्थित थीं।
यह आगामी कार्यक्रम पुणे प्रशासन और महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से अगले वर्ष 19 से 23 जनवरी के बीच आयोजित किया जाएगा।