अगस्त 4, 2025 11:48 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया आज लोकसभा में राष्‍ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक-2025 पेश कर सकते हैं

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया आज लोकसभा में राष्‍ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक-2025 पेश कर सकते हैं। इस विधेयक का उद्देश्य खेलों के विकास और संवर्धन, खिलाड़ियों के कल्याणकारी उपायों, सुशासन के बुनियादी सार्वभौमिक सिद्धांतों पर आधारित नैतिक आचरण, ओलंपिक खेल तथा गतिविधियों की नैतिकता और निष्पक्षता तथा स्थापित कानूनी मानकों का प्रावधान करना है।