केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सात प्रमुख बिग कैट प्रजातियों और उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण प्रदान करने के लिए सामूहिक कार्रवाई के महत्व पर बल दिया है। उन्होंने देश के पारिस्थितिक भविष्य और जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने में सहायता करने पर भी बल दिया। श्री यादव ने आज नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट संगठन के पहले सम्मेलन की अध्यक्षता की। सम्मेलन में भूटान, कंबोडिया, गिनी, लाइबेरिया, सोमालिया और कजाकिस्तान सहित नौ देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया था।
Site Admin | जून 16, 2025 8:28 अपराह्न
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने 7 प्रमुख बिग कैट प्रजातियों और उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के लिए सामूहिक कार्रवाई के महत्व पर बल दिया
