मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 20, 2024 7:19 अपराह्न | UTTARAKHAND NEWS

printer

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने टिहरी जिले में वन रेंजों का दौरा कर वनाग्नि प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा लिया

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव आज दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने टिहरी जिले में नरेंद्रनगर वन प्रभाग के अंतर्गत शिवपुरी, हिंडोलाखाल, बेमुंडा और आगराखाल वन रेंजों का दौरा कर वनाग्नि प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने आगराखाल स्थित सामुदायिक उन्नति केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्थानीय समुदाय द्वारा विभिन्न विकास गतिविधियों में किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। केंद्रीय वन मंत्री ने बादशाही ढोल में चीड़ के जंगलों में आग से प्रभावित क्षेत्र का भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने वन विभाग को वनाग्नि से निपटने के लिए अपनी तैयारियों को और अधिक सघन करने पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आग की सूचना प्राप्त होने पर कम से कम समय में उससे निपटने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वहीं, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देहरादून के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में भारतीय वन सेवा और केंद्रीय राज्य वन सेवा अकादमी के प्रशिक्षुओं के साथ योग अभ्यास भी करेंगे।