मार्च 3, 2026 2:01 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि विश्व वन्यजीव दिवस पृथ्वी की अद्भुत जैव विविधता का उत्सव है

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि विश्व वन्यजीव दिवस पृथ्वी की अद्भुत जैव विविधता का उत्सव है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री भूपेन्द्र ने कहा कि वन्यजीवों का संरक्षण न केवल पारिस्थितिक संतुलन के लिए जरूरी है, बल्कि यह एक साझा जिम्मेदारी भी है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पृथ्वी की प्राकृतिक विरासत की रक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों को निरंतर प्रयास करने होंगे। उन्होंने वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति सभी से प्रतिबद्ध रहने और महत्वपूर्ण प्रजातियों के संरक्षण करने का आह्वान किया।