केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर चिंता जताने के लिए विपक्ष पर निशाना साधा। संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए श्री जोशी ने कहा कि एसआईआर देश में पहली बार नहीं हो रहा है, ऐसा कई बार हो चुका है। श्री जोशी ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को चुनाव आयोग, सर्वोच्च न्यायालय और सीएजी पर भरोसा नहीं है।
Site Admin | अगस्त 4, 2025 1:54 अपराह्न
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बिहार में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा