केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर ऑपरेशन सिंदूर के बारे में अपनी टिप्पणियों से सशस्त्र बलों का अपमान करने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री जोशी ने कहा कि राहुल गांधी ने भारतीय वायु सेना और विदेश मंत्रालय के स्पष्ट बयानों के बावजूद देश के सशस्त्र बलों का अपमान करना जारी रखा है।
उन्होंने कहा कि सेना और विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि ऑपरेशन में कोई नुकसान नहीं हुआ है। श्री जोशी ने राहुल गांधी पर विदेश मंत्रालय के बयान को गलत तरीके से उद्धृत करने का आरोप लगाया।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस मुद्दे पर राहुल गांधी की आलोचना की। राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आज विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर से प्रश्न पुछा था।