मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 12, 2025 2:21 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने योग को बढ़ावा देने में मोदी सरकार के निरंतर प्रयासों पर प्रकाश डाला

 
 
केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने भारत और विश्वस्तर पर योग को एक परिवर्तनकारी स्वास्थ्य अभ्यास के रूप में बढ़ावा देने में मोदी सरकार के निरंतर प्रयासों पर प्रकाश डाला है।
 
आकाशवाणी समाचार के साथ एक विशेष भेंट में आयुष मंत्री ने पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बात की, जिसमें वर्ष 2014 में आयुष मंत्रालय के निर्माण से लेकर दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की भारत की महत्‍वपूर्ण पहल शामिल है। इससे भारत की प्राचीन विरासत विश्व मंच पर आगे आई है।
 
श्री जाधव ने कार्यस्थल पर काम से संबंधित तनाव से निपटने के लिए पेशेवरों के लिए डिज़ाइन किये गये पाँच मिनट के निर्देशित योग मॉडयूल वाई-ब्रेक के बारे में भी बताया। 
 
यह विशेष भेंटवार्ता आज रात नौ बजकर 30 मिनट पर सौ दशमलव एक आकाशवाणी एफएम गोल्ड चैनल और पूरे आकाशवाणी नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। यह विशेष श्रृंखला ‘विकसित भारत का अमृत काल: सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष’ का हिस्सा है। यह साक्षात्कार हमारे यू-टयूब चैनल NEWSONAIROFFICIAL पर भी उपलब्‍ध रहेगा। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला