पिछले साढ़े तीन वर्षों में भारत ने नौ मुक्त व्यापार समझौते किए: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि भारत के मुक्त व्यापार समझौते दवा, स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के लिए नए अवसर खोल रहे हैं।
नई दिल्ली में आयोजित बजट उपरांत वेबिनार को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में कुल नौ मुक्त व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। पिछले 12 महीनों में पांच समझौते हुए हैं।
केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को निर्यात से और अधिक मजबूती से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला