मार्च 7, 2026 7:54 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र में स्टार्टअप इकोसिस्टम के तेज विकास पर दिया जोर

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र में देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम के तेज विकास पर बल दिया है। उन्‍होंने कहा कि यह परिवर्तन देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों एम.एस.एम.ई. के माध्‍यम से हो रहा है।

श्री गोयल कल नई दिल्ली में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें बैच के प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे।

श्री गोयल ने भारत की आत्मनिर्भरता की यात्रा को और आगे बढ़ाने के लिए सेमीकंडक्टर और स्वच्छ ऊर्जा का भी जिक्र किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला