मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 11, 2024 8:49 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय का कार्यभार संभाला

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत विकासोन्मुख शासन ने देश भर में प्रगति की लहर को प्रेरित किया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने और सभी नागरिकों के कल्याण के लिए लगातार काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

   

श्री प्रल्हाद जोशी ने उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री के अलावा केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री के रूप में भी कार्यभार संभाला जबकि श्रीपाद येसो नाइक ने नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

   

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि उनका ध्यान इस दृष्टिकोण के कार्यान्वयन में आने वाली किसी भी बाधा को दूर करने पर होगा।

   

श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री का पदभार संभाला। इस अवसर पर उन्‍होंने आभार व्यक्त किया कि उन्हें विश्व स्तर पर भारत को प्रदर्शित करने और दुनिया को हमारे देश में आमंत्रित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

   

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया।  रक्षा निखिल खडसे ने युवा मामले और खेल राज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला। डॉ. सुकांत मजूमदार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला