केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया ने आज सिक्किम के पाकयोंग जिले का दौरा किया। उन्होंने वहां विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य योजनाओं के अंतर्गत कई विकास परियोजनाओं और कल्याणकारी पहलों का निरीक्षण किया।
राज्य मंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत एनएचआईडीसीएल द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 717ए (रानीपूल से पाकयोंग) पर निर्माणाधीन सड़क परियोजना के निरीक्षण से की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जैसी कई केंद्र सरकार की परियोजनाओं का भी जायजा लिया। मीडिया से बातचीत करते हुए, उन्होंन कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर में विकास के नए द्वार खुल रहे हैं।