सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए 6 हजार 621 करोड़ रूपये से अधिक की राशि की स्वीकृति दी है। इसके तहत राज्य में 265 किलोमीटर से अधिक लम्बी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। श्री गडकरी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राजमार्ग के विकास से सीमावर्ती इलाकों से संपर्क बढ़ेगा और क्षेत्र में सामाजिक – आर्थिक वृद्धि होगी। अरुणाचल प्रदेश में सीमावर्ती राजमार्ग के निर्माण से पलायन की गतिविधियां कम हो सकेंगी। श्री गडकरी ने कर्नाटक के बेल्लारी और अनंथपुर के बीच 13 किलोमीटर लम्बे राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए 626 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। उन्होंने ओडिसा के सम्बलपुर जिले में भी राजमार्ग परियोजनाओं के लिए 374 करोड रूपये से अधिक की राशि की मंजूरी दी है।
News On AIR | मार्च 12, 2024 8:00 अपराह्न | गडकरी - राष्ट्रीय राजमार्ग
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए 6 हजार 621 करोड़ रूपये से अधिक की राशि की स्वीकृति दी