केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज महाराष्ट्र में ‘नागपुर जलसंवाद’ राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया। इसमें जल संरक्षण के जरिए विदर्भ के किसानों को लाभ पहुंचाने पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
श्री गडकरी ने कहा कि जल संरक्षण के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने ग्राम पंचायतों और जनप्रतिनिधियों से समन्वित प्रयास करने की अपील की, ताकि गांवों और किसानों को समृद्ध बनाया जा सके।
सम्मेलन में देशभर के विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। नागपुर में कल “जलक्रांति सम्मेलन” भी आयोजित किया जाएगा। इसमें अभिनेता आमिर खान, नाना पाटेकर और मकरंद अनासपुरे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।