जनवरी 8, 2026 7:21 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सभी राज्यों के परिवहन मंत्रियों के साथ बैठक की

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों के साथ बैठक की।

सोशल मीडिया पोस्ट में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बैठक में सड़क सुरक्षा, यात्रियों की सुविधा, व्यापार सुगमता और वाहन नियमों सहित प्रमुख मुद्दों पर रचनात्मक विचार-विमर्श किया गया। उन्‍होंने कहा कि परिवहन विषय संविधान की समवर्ती सूची में शामिल है इसलिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच इस क्षेत्र में बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकों से सहकारी संघवाद मजबूत होता है।