केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच के पवित्र बंधन का प्रतीक है। उन्होंने रक्षा सूत्र के महत्व के बारे में भी बताया। केंद्रीय मंत्री नई दिल्ली में नशा मुक्त भारत अभियान-एनएमबीए की पांचवीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. कुमार ने बांग्लादेश सीमा की अपनी यात्रा के अनुभव भी साझा किए, जहां भारतीय सेना ने नक्सलियों की तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए थे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ और ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से नई दिल्ली में नशा मुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रक्षाबंधन मना रहा है।