अक्टूबर 12, 2025 8:28 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का नेतृत्व किया

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों के साथ फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का नेतृत्व किया। इस सप्ताह के विशेष सहयोगी डॉक्टर और स्वास्थ्य पेशेवर थे, जिन्होंने मोटापे जैसी जीवनशैली संबंधी बीमारियों से निपटने में शारीरिक गतिविधि के महत्व पर ज़ोर दिया। इस कार्यक्रम में सभी उम्र के लोगों के साथ विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पदक विजेता प्रवीण कुमार, सोमन राणा और शैलेश कुमार भी शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में साइकिल चलाने के साथ ही ज़ुम्बा, रोप स्किपिंग और योगासन जैसी अन्य फिटनेस गतिविधियाँ भी शामिल है। अब तक इसके 44 संस्करण आयोजित किए जा चुके हैं, जिसमें 1 लाख से अधिक स्थानों पर लगभग 12 लाख से अधिक लोग भाग ले चुके हैं। मीडिया से बातचीत में डॉ. मंडाविया ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए, हर रविवार को साइकिलिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें इस बार 10 हज़ार से ज़्यादा जगहों पर पंजीकरण हुए।

फिट इंडिया के इस पहल ने देशभर में सभी लोगों को हर रविवार को साइकिल चलाने, व्यायाम करने और फिटनेस गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया है।